न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रिम्स परिसर में लंबे समय से विवादों में घिरे अपार्टमेंट और मकानों के अवैध कब्जे को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की हैं. मौके पर मजिस्ट्रेट और सीओ सहित प्रशासन की विशेष टीम पहुंची. लंबे समय से विवादों में घिरे अपार्टमेंट को लोग अब खुद खाली कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इन फ्लैटों और मकानों में लाखों रुपये निवेश किए थे. हर फ्लैट को बड़े अरमानों और उम्मीदों के साथ सजाया गया था, जिसकी कीमत लगभग 70 से 80 लाख रुपये थी लेकिन अब हाई कोर्ट के आदेश के तहत अवैध कब्जा हटाया जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: शराब घोटाला मामले में ACB ने अहमदाबाद से प्लेसमेंट एजेंसी निदेशक जगन देसाई को किया गिरफ्तार