गिरिडीह उपचुनाव

SIR के बाद झारखंड के गिरिडीह में होगा पहला चुनाव, EC की तैयारी शुरू 

निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा.

By : Dipali Kumari
SIR के बाद झारखंड के गिरिडीह में होगा पहला चुनाव, EC की तैयारी शुरू 

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
 सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट खाली हो गयी है. सीट रिक्त होने की आधिकारिक सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है. अब निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा.

मालूम हो राज्यभर में SIR की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में गिरिडीह झारखंड राज्य का पहला विधानसभा बनेगा, जहां SIR के बाद उपचुनाव होगा. 6 मार्च 2027 से पहले गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना है. हालांकि उपचुनाव की तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
19 अक्टूबर को गिरिडीह का अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार अभी 3 लाख वोटर हैं. इसमें 77 हजार वोटर को SIR का नोटिस मिला हुआ है. 

बताते चलें निर्वाचन नियमों के अनुसार कोई विधानसभा सीट अधिकतम छह महीने तक रिक्त रह सकती है. ऐसे में गिरिडीह विधानसभा सीट पर 6 मार्च 2027 से पहले उपचुनाव कराना जरूरी होगा. अब सभी की नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं कि आयोग कब उपचुनाव की घोषणा करता है और चुनाव कार्यक्रम जारी करता है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद सीओ से 1 करोड़ रंगदारी की मांग, WhatsApp पर दी गोली मारने की धमकी

संबंधित सामग्री

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

 LIVE UPDATES: नेमरा के लिए रवाना हुआ रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

LIVE UPDATES: नेमरा के लिए रवाना हुआ रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास से रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना हो गया है. रूपी सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. <br/><br/>