उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आदित्य साहू ने की राज्यपाल से...

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आदित्य साहू ने की राज्यपाल से मुलाकात, की CBI जांच की मांग

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आदित्य साहू ने की राज्यपाल से मुलाकात की cbi जांच की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा के एक डेलिगेशन लोक भवन पहुंचे हैं. लोक भवन पहुंचकर डेलिगेशन ने राज्यपाल से मुलाकात की और इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से पेपर लीक का मामला बढ़ता जा रहा है. राज्य में लगभग सभी परीक्षाओं का पेपर लीक हो जा रहा है. इस वजह से हमने राज्यपाल से मांग की है कि पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि मुख्य सरगना का पता चल सके.

इधर भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि इस  पेपर लीक का मुख्य सरगना कौन है इसकी जांच होने की जरूरत है. सरकार ने जिस एजेंसी के माध्यम से परीक्षा करवाई है, वह एजेंसी पूर्व से ही ब्लैकलिस्टेड है. तो आखिर उस एजेंसी से परीक्षा क्यों कराई जा रही है, यह भी जांच का विषय है. डेलिगेशन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पूर्व विधायक अमित मंडल मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने किया उन्हें याद, माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'