तुलबुल पंचायत के बिरसा गांव में शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, नकद समेत कई सामान जलकर खाक

तुलबुल पंचायत के बिरसा गांव में शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, नकद समेत कई सामान जलकर खाक

तुलबुल पंचायत के बिरसा गांव में शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग नकद समेत कई सामान जलकर खाक

राज वर्मा/न्यूज 11 भारत 
गोमिया/डेस्क:
गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत अंतर्गत बिरसा गांव में किसान सुरेश यादव के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. हादसे में घर बनाने के लिए रखे 85 हजार रुपए नकद सहित घर का कई कीमती सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. पीड़ित सुरेश यादव ने बताया कि जब घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जानवरों के लिए चारा लाने जंगल गए हुए थे. 

घर में सिर्फ बुजुर्ग मां मौजूद थीं. लेकिन वे घर के दूसरे हिस्से में काम में व्यस्त थीं, इसलिए उसे आग का पता नहीं चल सका. पड़ोसियों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाते हुए आग बुझाने दौड़े. आसपास के लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे 85 हजार रुपए नकद, कपड़े, बर्तन, पलंग और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुके थे. 

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. पीड़ित परिवार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में जर्जर तारों को बदलने की भी मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस को हाथ लागि बड़ी सफलता, नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया स्वागत 

देश-विदेश

BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया स्वागत 

CM सम्राट चौधरी ने की राज्यपाल से मुलाकात, नीतीश कुमार की परंपरा को बढ़ाया आगे

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने की राज्यपाल से मुलाकात, नीतीश कुमार की परंपरा को बढ़ाया आगे

बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 1.15 लाख रुपए 

झारखंड

बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 1.15 लाख रुपए 

मोतिहारी मे बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बिहार

मोतिहारी मे बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

लोहरदगा में 8 दिन से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

झारखंड

लोहरदगा में 8 दिन से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार