मोतिहारी मे बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, पुलिसकर्म...

मोतिहारी मे बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

मोतिहारी मे बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
पूर्वी चंपारण में मोतीहारी पुलिस भले ही ही पुलिस फ्रेंडली होने का दावा कर रही है लेकिन लगातार पुलिस के साथ हो रहे झड़प और हमले रुकने का नाम नहीं ले रहा है मोतिहारी के ढाका थाना के करमवा चौक के पास निर्माणाधीन भारत माला रोड का अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पथराव किए और थप्पड़ चलाएं. वहीं इस घटना में स्थानीय चौकीदार(ग्रामीण पुलिस) को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की गई वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को खदेंड़ कर भगाया.ढाका पुलिस ग्रामीणों की आक्रोश देख चौकीदार को छोड़ भागा.जिसके बाद ग्रामीणों ने चौकीदार पर जमकर गुस्सा उत्तरा.

मोतिहारी में पुलिस पर लगातार हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में मोतिहारी के ढाका थाना के करमवा में पुलिस के साथ मारपीट की घटना हुई है.अब निर्माणाधीन भारत माला रोड के बिभाग NHAI के द्वारा थाने में आवेदन दे दर्जन भर नामजद एवं दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस कई लोगो को हिरासत में लिया है.वही अब ग्रामीण गॉव छोड़ भाग रहे है गिरफ्तारी की भय से.

ढाका थानाध्यक्ष से फोन पर बातचीत करने पर उन्होंने बताया घटना कल गुरुवार की है जहां हल्की फुल्की झड़प हुई है इसके बाद NHAI बिभाग के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 12 लोग 25 से 30 लोग आज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है. वहीं  कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था पूछताछ के बाद बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में 8 दिन से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

संबंधित सामग्री

पटना डीएम ने लगाई जनता दरबार, सुनी आम लोगों की फ़रियाद

बिहार

पटना डीएम ने लगाई जनता दरबार, सुनी आम लोगों की फ़रियाद

BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया स्वागत 

देश-विदेश

BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया स्वागत 

CM सम्राट चौधरी ने की राज्यपाल से मुलाकात, नीतीश कुमार की परंपरा को बढ़ाया आगे

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने की राज्यपाल से मुलाकात, नीतीश कुमार की परंपरा को बढ़ाया आगे

बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 1.15 लाख रुपए 

झारखंड

बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 1.15 लाख रुपए 

लोहरदगा में 8 दिन से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

झारखंड

लोहरदगा में 8 दिन से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार