बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वे...

बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 1.15 लाख रुपए

बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 115 लाख रुपए 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में जगन्नाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मी बिरसा मुंडा की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है. इस बीच रांची पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के परिजनों की सहायता के लिए पहल की है.

पुलिस अधिकारियों ने वेतन से दी सहायता
मामले को शांत कराने और परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए रांची पुलिस के अधिकारियों ने अपने वेतन से 1.15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी. हटिया डीएसपी समेत कई थाना प्रभारियों ने मिलकर यह सहयोग राशि उपलब्ध कराई, जिससे परिवार को शुरुआती राहत मिल सकी.

सहायता के बाद बनी सहमति, हटाया गया जाम
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. हालांकि, पुलिस की ओर से मदद मिलने और प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ सहमति बन गई. इसके बाद जाम हटाया जा रहा है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है.

अब होगा अंतिम संस्कार
मृतक बिरसा मुंडा, जो जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात थे, की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. अब प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 6 घंटे के भीतर सुलझी गुत्थी, रांची के जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड का हुआ खुलासा

 

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर