BREAKING: राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

BREAKING: राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

breaking राघव चड्ढा ने aap से दिया इस्तीफा दो-तिहाई सांसदों के साथ bjp में होंगे शामिल 

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि AAP अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि अब उनका रुख "जनता की ओर" है, न कि संगठन की वर्तमान दिशा की ओर.

गलत पार्टी में सही आदमी: राघव चड्डा =
इस्तीफे के दौरान राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए खुद को "गलत पार्टी में सही आदमी” बताया. उनका कहना था कि AAP का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती मूल्यों से मेल नहीं खाता और इसी कारण वे लंबे समय से असहज महसूस कर रहे थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद हैं, जिन्होंने इस फैसले का समर्थन किया है.

कई सांसदों के समर्थन का दावा
राघव चड्ढा के अनुसार, उनके साथ आने वाले सांसदों में हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और अशोक मित्तल जैसे नाम शामिल बताए गए हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित सांसदों ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दि हैं, जिससे पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर टूट की स्थिति बन गई है.

राज्यसभा में AAP की संख्या घटी
वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य थे, जिनमें से अधिकांश पंजाब और दिल्ली से आते हैं. इस्तीफों के बाद पार्टी की संख्या घटकर मात्र तीन रह जाने का दावा किया जा रहा है. इनमें संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सीचेवाल शामिल बताए जा रहे हैं.

BJP में शामिल होने की तैयारी
इस्तीफे के तुरंत बाद राघव चड्डा और उनके समर्थक नेताओं के बीजेपी मुख्यालय पहुंचने की खबर है. यहां वे पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में कांग्रेस 'सरप्राइज एलिमेंट' बन सकती है: गुलाम अहमद मीर

संबंधित सामग्री

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखंड

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश

झारखंड

पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश