पिपरवार के कारो में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मे आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की हुई मौत

पिपरवार के कारो में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मे आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की हुई मौत

पिपरवार के कारो में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मे आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की हुई मौत

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के मंगरदहा पुनर्वास ग्राम चिरैयाटांड़ निवासी रिटायर्ड सीसीएल कर्मचारी उमेश करमाली उर्फ सुरेश करमाली की बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. उनकी मृत्यु की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.जिस समय गांव में शादी-ब्याह जैसे खुशी के कार्यक्रम चल रहे थे,उसी दौरान इस दु:खद घटना ने माहौल को गमगीन कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश करमाली बैंक से जुड़े काम निपटाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे.इसी दौरान कारो कॉलेज के समीप तेज गति से आ रही एक हाईवा (कोयला परिवहन वाहन) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बचरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया.लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इलाके में कोयला परिवहन कार्य को बाधित कर दिया.उनका आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार कोयला ढोने वाले वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं,लेकिन प्रशासन और प्रबंधन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा.ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों के सामने कई मांगें रखी हैं,जिसमें मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने,कोयला परिवहन के लिए अलग (डेडिकेटेड) सड़क बनाने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है.इधर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों मे काफी आक्रोश है.ग्रामीणो का कहना है कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और कोयला परिवहन व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, नारी शक्ति वंदन को लेकर गढ़वा विधायक के साथ की प्रेसवार्ता

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

झारखंड

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

झारखंड

चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

झारखंड

हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

जल जीवन मिशन अंतर्गत कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत के जोड़ासारजम गांव में

झारखंड

जल जीवन मिशन अंतर्गत कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत के जोड़ासारजम गांव में 'सुजल स्वच्छ संवाद' कार्यक्रम आयोजित