न्यूज11 भारत
विष्णुगढ़/डेस्क: थाना कांड संख्या 08/26 के अभियुक्त मजिदन खान के घर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पहुंचा हुआ है और फर्जीवाड़े की गतिविधियों में संलिप्त है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सपन महथा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की गई.
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि तलाशी में उसके घर से विभिन्न लोगों के नाम पर बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए. बरामद सामानों में 35 आधार कार्ड, 28 वोटर आईडी कार्ड, विभिन्न बैंकों के 89 डेबिट कार्ड, 8 पैन कार्ड, 39 पासबुक, 7 चेकबुक, 3 सिम कार्ड, दो लैपटॉप, दो डोंगल और दो मोबाइल फोन शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार बरामद दस्तावेजों और बैंकिंग सामग्री का उपयोग कथित तौर पर फर्जी खातों और वित्तीय लेनदेन में किया जाता था. जब्त सामग्री की जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत