चंदनकियारी के बाट बिनोर चड़क पूजा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवभक्त झूला झूले

चंदनकियारी के बाट बिनोर चड़क पूजा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवभक्त झूला झूले

चंदनकियारी के बाट बिनोर चड़क पूजा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब शिवभक्त झूला झूले

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाट बिनोर में पौराणिक चड़क पूजा भोगता परब शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया., रविवार को फोल्हार, सोमवार 13 अप्रैल निर्जला उपवास, व्रत, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दंडवत सेवा किए. एकादशी के रात्रि सोलह आना कमिटी द्वारा आयोजित छौ नाच कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिला के बामनिया गांव के छौ नृत्य पार्टी बिनाधर कुंभकार एवं सरायकेला खरसावां के परेश कुमार छौ नृत्य पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक, देश भक्ति पाला, किरात नाच प्रस्तुत कर दर्शकों के मन मोह लिया. मंगलवार को शिवभक्त ने 50 फीट ऊंचाई लकड़ी की खंभा पर झुला धुलकर आस्था प्रकट किया.भोक्ता घुरकर परब का पारन किया. अनेक श्रद्धालुओं ने अपने शरीर कील, कांटा लगाकर करतब दिखाया, भोगता परब आस्था का लोकपर्व होने के हज़ारों की संख्याओं में उमड़े श्रद्धालुओ के सैलाब. पौराणिक परब में पुजारी नीगोपल दुबे, धूमल ढोलक में बिकास तुरी, नाई ठाकुर मिलन प्रामाणिक, पाटनी दुर्गाचरण सरकार, बापी सरकार, कांटा फूड़ा में नागेंद्र कर्मकार,  छुटू कर्मकार, भरत गोराई, आदि ने अहम भूमिका निभाई,सोलह आना कमिटी द्वारा मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल का व्यवस्था किया गया, परब को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सोलह आना कमिटी परमेश्वर दास वैष्णव, तपन दुबे, सुधीर गोप, मुखिया रोबिन दास वैष्णव,रतिलाल कुंभकार, भजन सरकार, फणीफूसन दास, संतोष रवि दास, बिंदेश्वर महतो, जगन्नाथ पांडे, उत्तम सरकार, अरुण रबी दास, हीरालाल गोराई अबनी दास, देवू गोराई, गोलू कुंभकार आदि सहित सोलह आना कमिटी एवं स्थानीय ग्रामीण का सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने किया माल्यार्पण

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा