“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में पलामू में निकाली गयी भव्य स्कूटी रैली

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में पलामू में निकाली गयी भव्य स्कूटी रैली

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में पलामू में निकाली गयी भव्य स्कूटी रैली

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रतीक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में आज मेदिनीनगर में विभिन्न महिला संगठनों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया. यह रैली शहर के महापौर आवास से शुरू होकर छः मुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, कचहरी चौक होते हुए लता मंगेशकर चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रैली को मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर वे स्वयं भी स्कूटी रैली में शामिल हुईं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया. पूरे मार्ग में महिलाओं ने एकजुटता और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए “नारी शक्ति जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया.

महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश की करोड़ों माताओं और बहनों के सम्मान, अधिकार और आत्मबल को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने इसे केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि “नारी तू नारायणी” की भावना को साकार करने का राष्ट्रीय प्रयास बताया.

रैली में शामिल भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के अभूतपूर्व प्रयास हुए हैं. महिलाओं ने इस ऐतिहासिक अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक युगांतरकारी कदम बताया

रैली में शामिल महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी इस अधिनियम को महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि यह पहल देश की महिलाओं को नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करेगी.

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं.

मेदिनीनगर की यह स्कूटी रैली न केवल महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूती से स्थापित कर गई. यह आयोजन दर्शाता है कि आज की महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए तत्पर है.

यह भी पढ़ें: नाबालिग के साथ जंगल ले जाकर दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन