अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा डकरा क्षेत्र

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा डकरा क्षेत्र

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा जय भीम के नारों से गूंजा डकरा क्षेत्र

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क: एससी/एसटी/ओबीसी एकता मंच के तत्वावधान में डकरा स्थित अंबेडकर पार्क से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ की गई, जिसके बाद शोभायात्रा को विधिवत रवाना किया गया.

शोभायात्रा ‘जय भीम’ के बाबा साहेब अमर रहे सहित अन्य गगनभेदी नारों के साथ मानकी, चूरी, राय होते हुए बचरा चार नंबर चौक पहुंची, जहां मंच के अध्यक्ष देवपाल मुंडा द्वारा बचरा चार नम्बर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद यात्रा राय कोलियरी, सुभाष नगर, केडीएच माइंस कॉलोनी, डकरा ए एवं बी टाइप कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर मार्केट और मोहन नगर कॉलोनी होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां यह एक सभा में तब्दील हो गई.

सभा के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही लोगों से अपील की गई कि 14 अप्रैल को आयोजित जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं.

इस अवसर पर देवपाल मुंडा, कन्हाई पासी, अमरलाल सतनामी, इंदिरा देवी, अनीता गंझू, सुमन देवी, गायत्री देवी, नीलू विश्वकर्मा, डुमरी देवी, नारद राम, लालमनी दास, राम परीख राम, रामदेव राम, उत्तरा कुमार, अनुप रजक, लालचंद विश्वकर्मा, महेंद्र उरांव, रविंद्र बैठा, वीरेंद्र भोक्ता, संजय राम, रमेश तुरी, भीम गंझू, अर्जुन कुमार, बृहस्पति कुमार, बिंदेश्वरी राम, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, सुखराम सेठ, कार्तिक कुमार, दीपेश कुमार, रामेश्वर शर्मा, रामबचन राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:  तीन आरोपी गिरफ्तार रेलवे सिग्नल केबल चोरी का खलारी पुलिस ने किया खुलासा

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन