नक्सलियों ने जिस शिक्षा के घर को बम से उड़ाया, उसी स्कूल कि बेटी ने पलामू में फहराया सफलता का परचम

नक्सलियों ने जिस शिक्षा के घर को बम से उड़ाया, उसी स्कूल कि बेटी ने पलामू में फहराया सफलता का परचम

नक्सलियों ने जिस शिक्षा के घर को बम से उड़ाया उसी स्कूल कि बेटी ने पलामू में फहराया सफलता का परचम

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
झारखंड के पलामू जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो यह साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो बंदूक की गूंज भी कलम की ताकत को नहीं दबा सकती. जिस स्कूल को नक्सलियों ने कभी दो बार डायनामाइट से उड़ाकर खंडहर बना दिया था, आज उसी स्कूल की छात्रा ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

​सफलता की कहानी
मनातु प्रखंड के 'चक अपग्रेडेड हाई स्कूल' की छात्रा प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 97.8% अंक हासिल कर पलामू जिला टॉप किया है. प्रीति ने झारखंड के टॉप-10 (आठवां स्थान) में भी अपनी जगह बनाई है. प्रीति के पिता संजय मालाकार चक में ही एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. अपनी सफलता का श्रेय अपनी 7-8 घंटे की मेहनत को देते हुए प्रीति ने बताया कि उसका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है.

​संघर्ष का इतिहास
यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि चक का यह इलाका कभी नक्सलियों की 'राजधानी' कहा जाता था. नक्सलियों ने 1995 और 2006 में इस स्कूल को विस्फोट कर नष्ट कर दिया था. सालों तक यह इलाका मुख्यालय से कटा रहा, जहाँ जाने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन आज यहाँ की तस्वीर बदल रही है. 

जिस रास्ते पर सीआरपीएफ की मौजूदगी में सड़क बनी, आज उसी रास्ते से खुशियों और कामयाबी की खबर आ रही है. प्रीति की यह सफलता केवल एक छात्रा की जीत नहीं है, बल्कि उस पूरे इलाके की जीत है जो दशकों तक हिंसा की चपेट में रहा. यह इस बात का प्रमाण है कि विकास और शिक्षा की लौ अब नक्सलियों के गढ़ में भी उजाला कर रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू में मनरेगा का बड़ा खेल, तीन एकड़ में खोद डाले 28 कुएं, लाखों के गबन का संगीन आरोप

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

बगोदर: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म. 15 वर्षीय पड़ोसी आरोपी किशोर गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म. 15 वर्षीय पड़ोसी आरोपी किशोर गिरफ्तार

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात

BIG BREAKING: गोला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज

झारखंड

BIG BREAKING: गोला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज

गावां में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेयजल व्यवस्था व आगजनी से बचाव पर विशेष जोर

झारखंड

गावां में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेयजल व्यवस्था व आगजनी से बचाव पर विशेष जोर