न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क: बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है. बच्ची की माँ ने शुक्रवार को बगोदर थाने में मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. पीड़िता की माँ ने बताया कि वह किसी काम के लिए अगल बगल गई थी.
इसी दौरान आरोपी दीवार फांदकर पीड़िता के घर मे आ गया. बच्ची उस समय पढ़ाई कर रही थी. आरोप है कि आरोपी 6 साल की मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था. इसी दौरान पीड़िता के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर बच्ची की दादी जो घर के बाहर बैठी थी दौड़कर घर मे आई और हालात देखकर सत्र रह गई. जिसके बाद उसने आरोपी पर पास पड़े एक डंडे से वार किया. जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ धनन्जय कुमार बगोदर पहुंचे और पीड़ित के घर पहुचकर जांच की. डीएसपी धंनजय राम के नेतृत्व में फरार आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पर पूर्व विधायक विनोद सिंह पीड़िता के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली और घटना को दुखद बताया है.