झारखंड ट्रेजरी घोटाला: करोड़ों की अवैध निकासी की जांच CID के हवाले, आईजी पंकज कंबोज

झारखंड ट्रेजरी घोटाला: करोड़ों की अवैध निकासी की जांच CID के हवाले, आईजी पंकज कंबोज

सॉफ्टवेयर खामियों और बड़े नेटवर्क की जांच तेज

झारखंड ट्रेजरी घोटाला करोड़ों की अवैध निकासी की जांच cid के हवाले आईजी पंकज कंबोज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के सरकारी खजाने (ट्रेजरी) में कथित तौर पर सेंधमारी कर करोड़ों रुपये के वेतन घोटाले को अंजाम देने वालों पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है. राज्य सरकार के निर्देश पर इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच CID को सौंप दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जिसने जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है.

सॉफ्टवेयर खामियों और बड़े नेटवर्क की जांच तेज
घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार ने दो-स्तरीय जांच रणनीति अपनाई है. एक ओर SIT आपराधिक पहलुओं पर फोकस करेगी, जिसमें फर्जी दस्तावेजों, अवैध निकासी और इसमें शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जाएगी. वहीं दूसरी ओर वित्त विभाग ने आईएएस अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है, जो ट्रेजरी सिस्टम में मौजूद खामियों का विश्लेषण करेगी.

सॉफ्टवेयर से लेकर सिंडिकेट तक, हर एंगल से होगी पड़ताल
जांच एजेंसियां अब इस मामले को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रख रही हैं. तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ट्रेजरी सॉफ्टवेयर में संभावित सेंधमारी की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों के सामने कई अहम सवाल हैं...क्या यह घोटाला कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वेतन के नाम पर निकाली गई करोड़ों की राशि किन-किन बैंक खातों में भेजी गई और उन खातों के वास्तविक संचालक कौन हैं. कमीशन के खेल और पैसे के लेन-देन की पूरी श्रृंखला को खंगालने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-  जगन्नाथ मंदिर में हुए बिरसा मुंडा हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर