संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने एक शातिर बदमाश ने बाइक पर अपने पिता के साथ बैठे मासूम बच्चे को निशाना बनाया. बदमाश ने बड़ी ही बेरहमी से बच्चे के गले पर ब्लेड मारकर उसका लॉकेट काट लिया और पलक झपकते ही वहां से फरार हो गया.
इस झपटमारी के दौरान ब्लेड लगने से बच्चे का गला गंभीर रूप से कट गया, जिससे मौके पर ही भारी मात्रा में खून बहने लगा. अचानक हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए. घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और मामले की छानबीन करते हुए आरोपी बदमाश की तलाश में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया पिपरवार का दौरा, एनडीए कार्यकर्ताओं संग की बैठक