ऑनलाइन गेम की लत की वजह से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर दिल्ली से सकुशल बरामद

ऑनलाइन गेम की लत की वजह से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर दिल्ली से सकुशल बरामद

रांची पुलिस की तकनीकी टीम की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन गेम की लत की वजह से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर दिल्ली से सकुशल बरामद

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई. रांची से लापता 15 वर्षीय आशविन आनंद को रांची पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग ऑनलाइन गेम STAKE में काफी पैसा हार चुका था, जिसके कारण वह तनाव में था और इसी वजह से बिना किसी को बताए घर छोड़कर निकल गया.

जानकारी के अनुसार, 24 मई को आशविन आनंद अचानक घर से लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने रांची के सदर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी शुरू की. 

जांच के दौरान पुलिस को युवक के दिल्ली में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की तत्परता और तकनीकी अनुसंधान की मदद से नाबालिग को सुरक्षित वापस लाया गया. इस पूरे मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके दुष्परिणामों को उजागर किया है. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास करें.

यह भी पढ़ें- शराब घोटाले के आरोपी राजेंद्र जयसवाल की नई अर्जी, कोर्ट से सिम कार्ड लौटाने की मांग

संबंधित सामग्री

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

झारखंड

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

झारखंड

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

झारखंड

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च