तीन आरोपी गिरफ्तार रेलवे सिग्नल केबल चोरी का खलारी पुलिस ने किया खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार रेलवे सिग्नल केबल चोरी का खलारी पुलिस ने किया खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार रेलवे सिग्नल केबल चोरी का खलारी पुलिस ने किया खुलासा

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क: खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खलारी रेलवे स्टेशन के समीप हुई रेलवे सिग्नल केबल चोरी की घटना का खलारी पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो ने बताया कि यह चोरी सुनियोजित तरीके से दो अलग-अलग तिथियों पर की गई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोरों ने खलारी रेलवे स्टेशन के पास से करीब 1000 मीटर रेलवे सिग्नल केबल तार काटकर चोरी कर लिया था. इस संबंध में आवेदन प्राप्त होने के बाद खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त शिवा उराँव उर्फ कटली (19 वर्ष) एवं सन्नी कुमार लोहरा (21 वर्ष), दोनों निवासी कमाती धौड़ा महावीर नगर, थाना खलारी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर तीसरे आरोपी शमाद शेख (38 वर्ष), निवासी तुशखली, थाना संदेशखली, जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) को भी दबोच लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई रेलवे सिग्नल केबल तार तथा घटना में प्रयुक्त बजाज कंपनी की पल्सर NS 400 मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) बरामद कर ली गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 307 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य या इससे जुड़े नेटवर्क का भी इसमें कोई हाथ है या नहीं.
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: गलत दिशा से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार के सिर पर लगी चोट, हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन