गढ़वा पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, नारी शक्ति वंदन को लेकर गढ़वा विधायक के साथ की प्रेसवार्ता

गढ़वा पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, नारी शक्ति वंदन को लेकर गढ़वा विधायक के साथ की प्रेसवार्ता

गढ़वा पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह नारी शक्ति वंदन को लेकर गढ़वा विधायक के साथ की प्रेसवार्ता

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत 

गढ़वा/डेस्क:  नारी शक्ति वंदन को लेकर चतरा सांसद कालीचरण सिंह पहुंचे गढ़वा, सर्किट हाउस मे किया प्रेसवार्ता कहा विपक्ष के चलते पास हुआ हुआ महिला आरक्षण बिल.सर्वदलिए बैठक के बाद भी ज़ब लोकसभा मे महिला आरक्षण बिल ज़ब पेश किया गया तो विपक्षी पार्टी के सांसदों ने इसे पारित नहीं होने दिया यह महिलाओ के हक़ का अपमान है. उक्त बाते चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गढ़वा सर्किट हाउस मे आयोजित प्रेसवार्ता मे कही. गढ़वा पहुंचने पर भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा सहित भाजपा के नेताओं ने सांसद का बुके देकर स्वागत किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा 16 और 17 अप्रैल को सदन मे नारी वंदन अधिनियम बिल लेकर आई थी जिसे कांग्रेस राजद, टीएमसी, सपा, जेएमएम सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसे गिराने का काम किया कहा की एक तरफ विपक्ष की सारी पार्टियां महिला सशक्तिकरण की बात करती है वंही दूसरी ओर महिलाओ के 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को गिराकर सदन मे नाचते है और खुशियाँ मनाते है. जबकि अभी पुरे देश मे 2011 के बाद जनगणना का कार्य चल रहा है यदि यह बिल पारित हो जाता तो सीधा इनका लाभ 33 प्रतिशत महिलाओ को लोकसभा और विधानसभा मे मिलता.

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि यह जो विधेयक गिरा है इसमें सबसे बड़ा कारण रहा है कि हमारा केंद्र में पूर्ण बहुमत नहीं है, अगर बहुमत होता तो यह बिल पास होता साथ ही उन्होंने कहा कि देश के महिलाओं को अब जागरूक होना होगा और भारतीय जनता पार्टी के सीटों को मजबूत करना होगा ताकि महिला के हित में जो भी बिल आए वह आसानी से पार्लियामेंट में पास हो सके.

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने अपना महिलाओं के विपक्ष में विधेयक न पास होने देने का परिचय देकर महिलाओं के विरोध में विधेयक नहीं पास कराकर जिससे महिलाओं में भी काफी आक्रोश और विरोध है आने वाला समय में इसका खामियाजा इंडिया गठबंधन को भुगतना पड़ेगा. वही मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा भाजपा नेताओं उमेश कश्यप भाजपा नेता अरविंद कुमार तूफानी रातेहार जिला के भाजपा प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित है.

यह भी पढ़ें: विश्व पृथ्वी दिवस पर रांची में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए पिपरवार के लोग

संबंधित सामग्री

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

बुढ़मू में श्रीश्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहु हुए शामिल, प्रेरणादाय

झारखंड

बुढ़मू में श्रीश्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहु हुए शामिल, प्रेरणादाय

हजारीबाग: क्लासरूम में अचानक घुसा बंदर, बच्चों के लिए बना रोमांच और हंसी से भरा यादगार पल

झारखंड

हजारीबाग: क्लासरूम में अचानक घुसा बंदर, बच्चों के लिए बना रोमांच और हंसी से भरा यादगार पल

मगध कोल माइंस के जीएम चितरंजन कुमार बने डायरेक्टर,अधिसूचना जारी, मगध सीसीएल पीओ सहित कई लोगों ने दी बधाई

झारखंड

मगध कोल माइंस के जीएम चितरंजन कुमार बने डायरेक्टर,अधिसूचना जारी, मगध सीसीएल पीओ सहित कई लोगों ने दी बधाई

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर DGP को लिखा पत्र 

झारखंड

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर DGP को लिखा पत्र