आखिर क्यों दो पैग पीते ही लोगों की अंग्रेजी हो जाती है फर्राटेदार? वजह जानकार रह जाएंगे हैरान

By : Mansi Kumari
आखिर क्यों दो पैग पीते ही लोगों की अंग्रेजी हो जाती है फर्राटेदार? वजह जानकार रह जाएंगे हैरान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कई बार आपने दोस्तों की पार्टी, शादी या किसी फंक्शन में ऐसा जरुर देखा होगा कि जैसे ही कसी पर शराब का असर चढ़ता है, उसका अंदाज पूरी तरह बदल जाता हैं. जो व्यक्ति सामान्य दिनों में टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने से भी बचता है, वहीं नशे में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगता हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग अचानक डांस करने लगते है, गाना गाने लगते है या फिर जरुरत से ज्यादा कॉंफिडेंट दिखाई देते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता हैं? अब इस सवाल का जवाब मिल चुका हैं.

शराब के बाद क्यों बदल जाता है व्यवहार?
विशेषज्ञों के मुताबिक, शराब सीधे हमारे दिमाग के उस हिस्से पर असर डालती है, जो डर, झिझक और आत्मनियंत्रण को नियंत्रित करता हैं. जैसे-जैसे शराब का असर बढ़ता है, व्यक्ति की हिचक कम होने लगती है और उसका आत्मविश्वास अचानक बढ़ जाता हैं. यही वजह है कि जो लोग सामान्य स्थिति में अंग्रेजी बोलने से डरते है, वे नशे में बिना ज्यादा सोचे अंग्रेजी बोलना शुरू कर देते हैं. उन्हें उस समय गलत बोलने या लोगों के जज करने का डर कम महसूस होता हैं.

रिसर्च से क्या सामने आया?
रिपोर्ट के अनुसार, शराब पीने के बाद लोगों का आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं. रिसर्च में पाया गया कि नशे की स्थिति में लोग खुद को ज्यादा सामाजिक और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं. रिसर्चर्स के मुताबिक, शराब दिमाग की निर्णय लेने और नियंत्रण करने वाली क्षमता को प्रभावित करती हैं. इससे व्यक्ति ज्यादा खुलकर व्यवहार करने लगता है और वे काम भी करने लगता है, जिन्हें वह सामान्य हालात में करने से बचता हैं.

एक्सपर्ट्स बताते है कि शराब के असर में लोग केवल अंग्रेजी ही नहीं बोलते, बल्कि कई लोग अचानक डांस करने लगते है, जोर-जोर से गाना गाने लगते है और फिर जरुरत से ज्यादा भावुक भी हो जाते हैं. दरअसल, नशे के दौरान दिमाग का 'सेल्फ-कंट्रोल सिस्टम' कमजोर पड़ जाता हैं. ऐसे में व्यक्ति अपनी भावनाओं और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने लगता हैं. 

क्या सच में बढ़ जाता है आत्मविश्वास?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शराब असली आत्मविश्वास नहीं देती बल्कि दिमाग को कुछ समय के लिए ऐसा महसूस कराती है कि व्यक्ति ज्यादा सक्षम और निडर हैं. यही कारण है कि लोग उस समय खुद को ज्यादा स्मार्ट, मजाकिया या प्रभावशाली समझने लगते हैं. हालांकि, यह आत्मविश्वास अस्थायी होता है और जरुरत से ज्यादा शराब पीना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं. 

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ आर्टिकल जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया हैं. शराव का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं. 

यह भी पढ़े: जमशेदपुर में तेंदुए की दस्तक! टाटानगर रेलवे यार्ड से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
 
संबंधित सामग्री

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।