West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारन...

West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट

west bengal मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी जांच एजेंसियां अलर्ट 

न्यूज़11 भारत
कोलकाता/डेस्क:
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई है, जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए धमकी दिए जाने का मामला सामने आया. फेसबुक पर 'दी डेली इंकलाब' नामक पेज से साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में आरोपी हिंदी में बोलते हुए मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता नजर आ रहा है. वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री को सीमा पर दफनाने और उन पर शारीरिक हमला करने जैसी बातें कही गई हैं, जिसे सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं.

वीडियो बांग्लादेश से बनाए जाने की आशंका 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस फेसबुक पेज से वीडियो पोस्ट किया गया है, उस पर बांग्लादेश का झंडा दिखाई दे रहा है. इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वीडियो बांग्लादेश से बनाया और अपलोड किया गया हो सकता है. हालांकि, वीडियो में मौजूद व्यक्ति हिंदी भाषा में बोल रहा है, जिससे जांच एजेंसियां कई पहलुओं पर पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल पुलिस और साइबर एजेंसियां वीडियो की सत्यता, स्रोत और आरोपी की पहचान की जांच में जुटी हैं. प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर एक ही गाड़ी में सवार होकर कैबिनेट पहुंचे 3 मंत्री, CM सम्राट चौधरी ने जारी की गाइडलाइन
 
संबंधित सामग्री

सरकारी शिक्षक की करतूत: स्कूली बच्चों से मांगी लकड़ी, नहीं देने पर दी स्कूल से निकालने की धमकी

झारखंड

सरकारी शिक्षक की करतूत: स्कूली बच्चों से मांगी लकड़ी, नहीं देने पर दी स्कूल से निकालने की धमकी

कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं बल्कि जश्न का उत्सव: प्रतुल शाह देव

झारखंड

कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं बल्कि जश्न का उत्सव: प्रतुल शाह देव

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बेल मिलने पर पटाखा फोड़ना और नाचना दुर्भाग्यपूर्ण

Weather Update: रामगढ़ और रांची में अगले एक से तीन घंटे तक जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

झारखंड

Weather Update: रामगढ़ और रांची में अगले एक से तीन घंटे तक जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

मनी लॉन्ड्रिंग केस: वीरेंद्र राम के CA मुकेश मित्तल ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, ED जांच में बड़े खुलासे

झारखंड

मनी लॉन्ड्रिंग केस: वीरेंद्र राम के CA मुकेश मित्तल ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, ED जांच में बड़े खुलासे

लोहरदगा में बेटी का इलाज कराने निकले दंपती को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर

झारखंड

लोहरदगा में बेटी का इलाज कराने निकले दंपती को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर