गढ़वा में वारंटी की सनक से बड़ा हादसा: भागने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस वैन, 5 जवान घायल

By : Ark Sahuliyar
गढ़वा में वारंटी की सनक से बड़ा हादसा: भागने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस वैन, 5 जवान घायल

न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार रात एक वारंटी को गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम पर उस समय बड़ा संकट आ गया, जब आरोपी ने भागने की कोशिश में चलती पुलिस वैन का स्टेयरिंग पकड़ लिया. घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा मोड़ के पास हुई, जहां पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गया. हादसे में हवलदार और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मनोज पासवान को गिरफ्तार कर थाना लौट रही थी पुलिस 
पुलिस के अनुसार, श्री बंशीधर नगर डीएसपी के निर्देश पर टीम मझिगवां पंचायत से वारंटी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर थाना लौट रही थी. इसी दौरान अमरोरा गैस गोदाम के समीप पहुंचते ही पीछे बैठे आरोपी ने अचानक चालक रिंकू जोशी के हाथ से स्टेयरिंग छीन लिया और उसे जोर से मोड़ दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन को दुर्घटनाग्रस्त कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होना चाहता था.

पेड़ से टकराकर पलट गई गाड़ी 
स्टेयरिंग पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से तेज रफ्तार पुलिस वैन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी और एक पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे के बाद घायल अवस्था में ही आरोपी मनोज पासवान मौके से भागने लगा. हालांकि, वाहन में सवार एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल होने के बावजूद हिम्मत दिखाई और आरोपी का पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना भेज दिया गया. घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट 

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है.