Weather Update: अप्रैल में ही पसीने-पसीने हुआ भारत! देशभर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

Weather Update: अप्रैल में ही पसीने-पसीने हुआ भारत! देशभर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

weather update अप्रैल में ही पसीने-पसीने हुआ भारत देशभर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देशभर में मौसम ने तेजी से करवट ली हैं. अप्रैल की शुरुआत जहां सुहावनी रही, वहीं अब गर्मी ने आक्रामक रुख अपना लिया हैं. मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही हैं. उत्तर भारत भी अब भीषण गर्मी की चपेट में आने की ओर बढ़ रहा हैं.

दिल्ली में चढ़ेगा पारा
राजधानी दिल्ली में फिलहाल तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता हैं. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम था जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और तेज हवाओं ने कुछ राहत दी. पालम क्षेत्र में हवा की रफ्तार 37 किमी प्रति घंटा तक पहुंची.

पश्चिमी विक्षोम कमजोर इसलिए बढ़ रही गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार गर्मी के तेजी से बढ़ने की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोम का कमजोर पड़ना हैं. आमतौर पर यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ठंडी हवाएं लाता है लेकिन इसकी सक्रियता कम होने से आसमान साफ़ है और सूरज की सीधी किरणें जमीन को तेजी से गर्म कर रही हैं. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो आने वाली स्थिति का संकेत हैं.

हीट डोम बढ़ा रहा तापमान का दबाव
गर्मी को और खतरनाक बना रहा है हीट डोम प्रभाव. इस स्थिति में उच्च दबाव का क्षेत्र गर्मी हवा को जमीन के पास ही फंसा देता है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता जाता है और राहत नहीं मिलती. उत्तर मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक सक्रिय ट्रफ लाइन भी इस गर्म और स्थिर मौसम को बढ़ावा दे रही हैं.

इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है, इनमें सौराष्ट्र और कच्छ में अगले 1-2 दिन लू चलने की संभावना जताई जा रही हैं. वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटीय क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहेगी. जहां एक ओर देश के ज्यादातर हिस्से गर्मी से जूझ रहे है, वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज अलग हैं. सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में पूरे सप्ताह बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई हैं.

यह भी पढ़े: सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख
 
संबंधित सामग्री

कोलकाता: कोयला सिंडिकेट मामले में ED ने चिन्मय मंडल और किरण खां समेत 5 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

देश-विदेश

कोलकाता: कोयला सिंडिकेट मामले में ED ने चिन्मय मंडल और किरण खां समेत 5 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

पेसा कानून के खिलाफ गोलबंद हुई पिछड़ी जातियां, रांची में बड़े आंदोलन की चेतावनी

झारखंड

पेसा कानून के खिलाफ गोलबंद हुई पिछड़ी जातियां, रांची में बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुंडू के माझिटोली में सनसनी: पेड़ से लटका मिला युवक और युवती का शव, हत्या की आशंका

झारखंड

बुंडू के माझिटोली में सनसनी: पेड़ से लटका मिला युवक और युवती का शव, हत्या की आशंका

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खास संयोग, कई राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का खजाना

देश-विदेश

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खास संयोग, कई राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का खजाना

गोमिया में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज में एकता रहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

झारखंड

गोमिया में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज में एकता रहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य