कोलकाता: कोयला सिंडिकेट मामले में ED ने चिन्मय मंडल और किरण खां समेत 5 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

कोलकाता: कोयला सिंडिकेट मामले में ED ने चिन्मय मंडल और किरण खां समेत 5 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

कोलकाता कोयला सिंडिकेट मामले में ed ने चिन्मय मंडल और किरण खां समेत 5 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

न्यूज11 भरत
रांची/डेस्क:
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित अवैध कोयला खनन और रंगदारी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष पीएमएलए कोर्ट में 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मुख्य आरोपी चिन्मय मंडल और किरण खां शामिल हैं, जिन्हें फरवरी 2026 में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया था. किरण रानीगंज के वक्तानगर और चिन्मय दुर्गापुर के रहने वाले हैं और दोनों मामा-भांजा बताए जाते है. 

ED के तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह सिंडिकेट दुर्गापुर-आसनसोल क्षेत्र में सक्रिय था और झारखंड से अवैध कोयले के परिवहन व फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री में शामिल था. यह गिरोह वैध कारोबारियों से 'गुंडा टैक्स' (GT) वसूलता था, जो कोयले की कीमत का 20-25 प्रतिशत तक होता था. 

ईडी ने खुलासा किया कि पिछले पांच वर्षों में इस सिंडिकेट ने लगभग 650 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है. ED की प्रेस रिलीज के अनुसार, छापेमारी के दौरान अब तक 17.57 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्तियां जब्त की गई हैं. आरोपियों ने इस काली कमाई को सफेद करने के लिए कई मुखौटा कंपनियों का सहारा लिया.

यह भी पढ़ें: पेसा कानून के खिलाफ गोलबंद हुई पिछड़ी जातियां, रांची में बड़े आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

पलामू: थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

पलामू: थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

सावधान! शादी-ब्याह में घरेलू गैस का इस्तेमाल बैन, जानिए ADM दिवाकर ने नियमों में क्या किया बड़ा बदलाव?

बिहार

सावधान! शादी-ब्याह में घरेलू गैस का इस्तेमाल बैन, जानिए ADM दिवाकर ने नियमों में क्या किया बड़ा बदलाव?

शादी सीजन में गैस की किल्लत रोकने के लिए प्रशासन ने घरेलू सिलिंडर पर रोक लगा दी है। अब शादी का कार्ड दिखाकर ही कमर्शियल सिलिंडर मिलेंगे। रिफिलिंग के लिए भी अब 25 से 45 दिनों का इंतज़ार करना होगा।

पलामू: ममेरे भाई ने बहन को काटा टांगी से, फिर ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

झारखंड

पलामू: ममेरे भाई ने बहन को काटा टांगी से, फिर ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

UP के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत कई घायल

देश-विदेश

UP के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत कई घायल

ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामला, CM हेमंत सोरेन ने CID जांच को दी मंजूरी

झारखंड

ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामला, CM हेमंत सोरेन ने CID जांच को दी मंजूरी