बिहार में नई सरकार की शपथ में PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि! जानें प्रधानमंत्री का पूरा शेड्यूल

बिहार में नई सरकार की शपथ में PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि! जानें प्रधानमंत्री का पूरा शेड्यूल

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होगा। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में शामिल होंगे। पीएम 14 अप्रैल की शाम पटना पहुंचेंगे और रात वहीं रुकेंगे।

बिहार में नई सरकार की शपथ में pm मोदी होंगे मुख्य अतिथि जानें प्रधानमंत्री का पूरा शेड्यूल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अश्मित, पटना) बिहार की सियासत में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इस बीच एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शिरकत कर सकते हैं. उनके पटना आगमन को लेकर प्रशासन और एनडीए खेमे में तैयारियां तेज हो गई हैं.

पीएम मोदी का दो दिवसीय पटना दौरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल की शाम को ही पटना पहुंच सकते हैं. खास बात यह है कि पीएम मोदी 14 अप्रैल की रात पटना में ही रुकेंगे. बिहार में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण को लेकर पीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

15 अप्रैल को होगा भव्य शपथ ग्रहण

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को आयोजित होने की संभावना है. प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होकर नई सरकार को शुभकामनाएं देंगे. शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद पीएम मोदी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है. राजभवन और गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा का घेरा बढ़ाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर पीएमओ या राज्य सरकार की ओर से विस्तृत प्रोटोकॉल आना बाकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी का कार्यक्रम लगभग तय है.

संबंधित सामग्री

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात मैनेजर राय घायल, एम्स में भर्ती

बिहार

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात मैनेजर राय घायल, एम्स में भर्ती

दानापुर में EOU की बड़ी कार्रवाई: कोऑपरेटिव बैंक अफसर के घर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति व कैश बरामद

बिहार

दानापुर में EOU की बड़ी कार्रवाई: कोऑपरेटिव बैंक अफसर के घर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति व कैश बरामद

बिहार में आज गरजेंगे दिग्गज नेता: पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह की तिहरी चुनावी रैली से गरमाएगा माहौल

बिहार

बिहार में आज गरजेंगे दिग्गज नेता: पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह की तिहरी चुनावी रैली से गरमाएगा माहौल

औरंगाबाद में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार

औरंगाबाद में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भभुआ में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

बिहार

भभुआ में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव