कौन हैं कन्हैया प्रसाद जिन पर NDA ने किया भरोसा? भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में RJ...

कौन हैं कन्हैया प्रसाद जिन पर NDA ने किया भरोसा? भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में RJD के इस उम्मीदवार को देंगे टक्कर

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए NDA ने कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। नीतीश कुमार ने उनके नाम पर मुहर लगाई। मैदान में उनका मुकाबला RJD के सोनू राय से होगा। मतदान 12 मई और गिनती 14 मई को होगी।

कौन हैं कन्हैया प्रसाद जिन पर nda ने किया भरोसा भोजपुर-बक्सर mlc उपचुनाव में rjd के इस उम्मीदवार को देंगे टक्कर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार की राजनीति में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले एमएलसी (MLC) उपचुनाव के लिए एनडीए (NDA) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. जेडीयू और बीजेपी गठबंधन की ओर से कन्हैया प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

नीतीश कुमार ने कन्हैया के नाम पर लगाई मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कन्हैया प्रसाद के नाम को हरी झंडी दे दी. इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और संदेश के विधायक राधाचरण साह भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाने का औपचारिक सहमति पत्र सौंपा.

पिता की विरासत संभालेंगे कन्हैया

कन्हैया प्रसाद कोई नया चेहरा नहीं हैं, वे संदेश से जेडीयू विधायक राधाचरण साह के बेटे हैं. दरअसल, यह सीट राधाचरण साह के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी. अब अपने पिता की खाली हुई सीट को जीतने की जिम्मेदारी कन्हैया के कंधों पर है. उनके पिता पहले आरजेडी में थे, लेकिन बाद में उन्होंने जेडीयू का दामन थाम लिया था.

RJD के सोनू राय से होगा कड़ा मुकाबला

चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आरजेडी (RJD) ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. लालू यादव की पार्टी ने सोनू कुमार राय को अपना प्रत्याशी बनाया है. सोनू राय के पिता लालदास राय भी एमएलसी रह चुके हैं. ऐसे में यह चुनाव दो राजनीतिक परिवारों की विरासत की जंग बन गया है.

प्रमुख खबरें