वोदका, जिन और टकीला, दिखने में एक जैसे लेकिन स्वाद और बनाने का तरीका काफी अलग

By : Mansi Kumari
वोदका, जिन और टकीला, दिखने में एक जैसे लेकिन स्वाद और बनाने का तरीका काफी अलग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अक्सर बार में जब वोदका, जिन और टकीला की बोतलें सामने आती हैं, तो इन तीनों को देखकर ही लोग सोच में पड़ जाते है, ये तीनों ड्रिंक एक ही है या अलग? सोशल मीडिया पर भी इस विषय पर अलग-अलग राय देखने को मिलती हैं. वाइन एक्सपर्ट सोनल हॉलैंड का कहना है कि दिखने में ये समान लगती है, लेकिन इनकी उत्पत्ति, बनाने की सामग्री और फ्लेवर में बड़ा अंतर होता हैं.


वोदका: “बिना स्वाद वाली शराब”
वोदका की उत्पत्ति रूस और पोलैंड में हुई मानी जाती हैं. इसे आलू और अनाज से तैयार किया जाता हैं. खास बात यह है कि वोदका में स्वाद या गंध लगभग नहीं होती. इसे बनाने के लिए बार-बार डिस्टिलेशन किया जाता है ताकि शराब पूरी तरह शुद्ध और न्यूट्रल रहे. अल्कोहल की मात्रा इसमें आमतौर पर 30 से 35 फीसदी तक होती हैं. आसान भाषा में कहें तो वोदका वो ड्रिंक है जो शुद्धता में नंबर वन और स्वाद में न्यूनतम. 


जिन: न्यूट्रल लेकिन फ्लेवरफुल
जिन की शुरुआत नीदरलैंड से हुई. यह वोदका की तरह न्यूट्रल होती है, इसलिए लोग अक्सर इसे वोदका के साथ कन्फ्यूज़ कर देते है लेकिन, जिन में जूनिपर बेरी फ्लेवर और हल्का सिट्रस और स्पाइसी टच महसूस होता हैं. इसलिए पीने के बाद यह आपको वोदका से अलग अनुभव देती हैं. इसमें अल्कोहल की मात्रा 37.5 से 47 फीसदी तक होती हैं.


टकीला: मेक्सिको की शैवाल से बनी ड्रिंक
टकीला की उत्पत्ति मेक्सिको में हुई. इसे खासतौर पर ब्लू वेबर शैवाल से बनाया जाता हैं. टकीला में हल्का मसालेदार फ्लेवर और थोड़ी मिठास भी होती हैं. गौर करने वाली बात यह है कि मेक्सिको के बाहर इसी पौधे से बनी ड्रिंक को टकीला नहीं कहा जा सकता. अल्कोहल की मात्रा ब्रांड और किस्म पर निर्भर करती है, आमतौर पर यह 35 से 55 फीसदी तक होती हैं.


दिखावट में समान, लेकिन असल में अलग
सोनल हॉलैंड के अनुसार, तीनों ही ड्रिंक दिखने में एक जैसी होती हैं, इसलिए बिना टेस्ट किए यह पहचान पाना मुश्किल होता है कि कौन सी वोदका है, कौन सी जिन और कौन सी टकीला. बनाने का तरीका और इस्तेमाल होने वाली रॉ मैटेरियल ही इन्हें अलग बनाती हैं. हालांकि ये ड्रिंक मजेदार लगती हैं, लेकिन शराब किसी भी कीमत पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. विशेषज्ञ हमेशा इसे सीमित मात्रा में ही लेने की सलाह देते हैं.


Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ ज्ञान के लिए हैं. शराब सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं. 


यह भी पढ़े: भारत का सबसे रॉयल स्कूल! जहां 300 नौकरों के साथ पहुंचा पहला स्टूडेंट, जानिए मेयो कॉलेज की पूरी कहानी

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.