न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे रमकेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उनकी लिव इन पार्टनर अमृता चौहान अपने नए साथी सुमित कश्यप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. बताया जाता है कि रमकेश के पास अमृता के प्रायवेट वीडियो थे, जिसके बाद से विवाद शुरु हुआ था.
यूपीएससी का एक एस्पीरेंट जो आईएएस की तैयारी कर रहा था, उसी के कमरे में उसकी की लिव इन रिलेशन वाली पार्टनर ने मार डाला. इस घटना में कुल 3 किरदार शामिल थे फिर बाद में एक चौथा भी जुड़ गया.
बता दें कि अमृता व रमकेश दिल्ली के गांधी विहार में रहते थे, रमकेश यूपीएससी की तैयारी करता था और अमृता बीएससी फॉरंसिक साइंस की स्टुडेंट है. दोनों काफी दिनों से लिव इन में थे.
अमृता चाहती थी कि रमकेश के साथ उनके सारे पुराने यादें मिट जाए, जो कि रमकेश के पास दोनों के कुछ प्रायवेट वीडियो भी थे. लेकिन रमकेश राजी नहीं हुआ. इसी से नाराज होकर अमृता ने खूनी साजिश एक संदीप नाम के लड़के से मिलकर खेला. संदीप एसएससी सीजीएल का अभ्यर्थी है.
संदीप घटना को अंजाम देने के दौरान अपना एक दोस्त सुमित को भी इसमें शामिल किया. सुमित व अमृता के प्लान के मुताबिक 6 अक्टूबर को दोनों रमकेश के घर पहुंचे और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. फिर सुमित ने गैस सिलेंडर खोलकर रमकेश के पास इस तरह से रख दिया जैसे कुछ ही समय के बाद धमाका हो जाए.
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
दोनों ने रमकेश के शव में घी, शराब जैसे सारे ज्वलंशील पदार्थ लगा दिए ताकि हत्या नहीं बल्कि एक हादसा लगे. घटना को अंजाम देकर दोनों वहां से निकल गए. सारा कुछ प्लान के मुताबिक ही हुआ, धमाका हुआ आग भी लगी औऱ प्लान सक्सेसफुल भी हो गया. पर दिल्ली पुलिस ने जब पड़ताल शुरु की तो कैमरे बोल उठे, मोबाइल गवाही देने लगे. फिर पता चला ये कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है.
कमरे में कुछ नहीं बचा
32 साल का एक नौजवान जो आईएएस बनने का सपना देख रहा था, लेकिन कमरे में एक दिन उसकी जलती हुई लाश मिली. आग इतना भयावह थी कि कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया.
कैमरे में क्या दिखा?
अंदर घटना कै अंजाम देने के बाद जैसे ही दोनों बाहर निकले अंदर एक बड़ा जोर का धमाका हुआ, लेकिन निकलते हुए दोनों का फोटो सीसीटीवी में आ गया. ये दोनों कोई और नहीं बल्कि अमृता चौहान और सुमित कश्यप थे.
ये भी पढ़ेंः- 120 साल तक जीते हैं POK के इस घाटी के लोग, इस तेल में छिपा है रहस्य, कैंसर तक को दे सकता है मात..