न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है. मो. सादिक नाम के इस कैदी को इलाज के लिए 18 अप्रैल को रिम्स के ट्रामा सेंटर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. उसकी निगरानी में जेल के तीन सुरक्षाप्रहरी भी लगाये गये थे. मगर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सादिक फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें: पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी