असम विधानसभा में UCC विधेयक पास, समान कानून लागू करने वाला तीसरा राज्य बना

असम विधानसभा में UCC विधेयक पास, समान कानून लागू करने वाला तीसरा राज्य बना

असम विधानसभा में ucc विधेयक पास समान कानून लागू करने वाला तीसरा राज्य बना 

न्यूज़11 भारत
गुवाहाटी/डेस्क:
असम विधानसभा ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों जैसे निजी मामलों में सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था लागू करना है. विधेयक को लेकर सदन में पूरे दिन जोरदार बहस हुई और विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध जताया. 

विपक्ष ने किया हंगामा
चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने मांग की कि विधेयक को विस्तृत विचार-विमर्श के लिए चयन समिति के पास भेजा जाए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया. इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन के बीच में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और विधेयक पारित होने तक विरोध जारी रखा. हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने विधेयक को पारित कराने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वनिमत से इसे मंजूरी दे दी. इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते रहे. 

विवाह से लेकर उत्तराधिकार तक सभी धर्मों के लिए समान कानून लागू करने की तैयारी
विधेयक पारित होने की घोषणा होते ही सदन में तालियां गूंज उठीं. असम सरकार ने यह विधेयक सोमवार को सदन में पेश किया था. कानून में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने और लिव-इन संबंधों का पंजीकरण अनिवार्य करने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं. इसके अलावा द्विविवाह या बहुविवाह के मामलों में सात साल तक की सजा का प्रावधान रखा गया है, जबकि लिव-इन संबंध का पंजीकरण नहीं कराने पर तीन महीने तक की जेल हो सकती है.

अनुसूचित जनजाति समुदाय इस कानून के दायरे से बाहर 
हालांकि, राज्य में रहने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है. इस विधेयक के पारित होने के साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद यूसीसी कानून लागू करने वाला तीसरा राज्य बन गया है. वहीं, गोवा में पहले से ही समान नागरिक कानून लागू है, जो पुर्तगाली शासनकाल से प्रभावी है.

यह भी पढ़ें- शिवकुमार अब नहीं रहेंगे 'डिप्टी', सीएम बनने का रास्ता साफ! सिद्धारमैया का 28 मई को इस्तीफा! 30 मई को डीके की ताजपोशी

संबंधित सामग्री

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

झारखंड

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

झारखंड

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

झारखंड

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च