कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 की सिंगल इंजन से इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 की सिंगल इंजन से इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट sg670 की सिंगल इंजन से इमरजेंसी लैंडिंग यात्री सुरक्षित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कल रविवार रात मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 के साथ हाई-ड्रामा हुआ, जब विमान का एक इंजन हवा में फेल हो गया. पायलट ने तुरंत कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी.

एटीसी ने पायलट के अनुरोध को तुरंत मंजूरी दी और कोलकाता एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया. फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात की गई. साउथ कोलकाता के स्थानीय लोगों ने देखा कि विमान काफी नीचे उड़ रहा था और इंजन की जोरदार आवाज सुनाई दे रही थी. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट ने रात 11:38 बजे सिंगल इंजन के साथ सुरक्षित लैंडिंग की और इसके कुछ देर बाद फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई. स्पाइसजेट के बयान में कहा गया कि तकनीकी खराबी के बावजूद प्रशिक्षित क्रू ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की. सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.

कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने भी बताया कि टीम ने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया दी. लैंडिंग के बाद टेक्निशियंस ने विमान की जांच शुरू कर दी है ताकि इंजन फेल होने के कारणों का पता लगाया जा सके. यह घटना स्पाइसजेट के लिए दूसरा तकनीकी झटका हैं. इससे पहले 23 अक्टूबर को दिल्ली-पटना फ्लाइट SG497 को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा था. उस समय भी सभी यात्री सुरक्षित थे.

यह भी पढ़े: दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, हाथ-पांव बांधकर गर्दन को धड़ से अलग किया अपनों ने

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में माओवादियों को बड़ा झटका, 8 लाख के इनामी कमांडर का सरेंडर 

देश-विदेश

छत्तीसगढ़ में माओवादियों को बड़ा झटका, 8 लाख के इनामी कमांडर का सरेंडर 

सिमडेगा के छात्र नैतिक शर्मा ने रचा इतिहास, JEE Main में AIR 518 रैंक हासिल

झारखंड

सिमडेगा के छात्र नैतिक शर्मा ने रचा इतिहास, JEE Main में AIR 518 रैंक हासिल

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी बनी आफत! लू ने बढ़ाई मुश्किलें.. कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी बनी आफत! लू ने बढ़ाई मुश्किलें.. कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश