कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और बस की टक्कर में 9 की मौत, कई घायल

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और बस की टक्कर में 9 की मौत, कई घायल

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा लॉरी और बस की टक्कर में 9 की मौत कई घायल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में आज गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास हुआ, जब एक स्लीपर कोच बस और सामने से आ रही लॉरी की भिड़ंत हो गई. पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस के विपरीत दिशा में आ रही लॉरी ने सड़क का डिवाइडर पार कर बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए.

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. कई यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या और पहचान की प्रक्रिया अभी चल रही है और आधिकारिक आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा.

प्रारंभिक जांच में लॉरी चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा हैं. चित्तदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत ने घटनास्थल का दौरा किया और खुद राहत एवं जांच कार्य की निगरानी की. हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाना में इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं. हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. जली हुई बस और मलबा हटाने के बाद ही सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोला गया.

यह भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज, PM मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
 
संबंधित सामग्री

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

झारखंड

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....