खाली टेबल पर अचानक खुद चल पड़ा बीयर का गिलास! वो पब जहां दिखता है भूत.. सदियों पुराना डरावना सच वायरल

खाली टेबल पर अचानक खुद चल पड़ा बीयर का गिलास! वो पब जहां दिखता है भूत.. सदियों पुराना डरावना सच वायरल

खाली टेबल पर अचानक खुद चल पड़ा बीयर का गिलास वो पब जहां दिखता है भूत सदियों पुराना डरावना सच वायरल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सोशल मीडिया पर इन दिनों पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी के साथ डर में भी डाल दिया हैं. वीडियो में एक खाली टेबल पर रखा बीयर का गिलास अचानक अपने आप खिसकता दिखाई देता है और क्कुह सेकंड बाद नीचे गिरकर टूट जाता हैं. दावा किया जा रहा है कि यह घटना ब्रिटेन के एक 600 साल पुराने ऐतिहासिक पब की है, जहां पहले भी रहस्यमयी घटनाओं की चर्चाएं होती रही हैं.

27 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई सनसनी
वायरल हो रहे CCTV फुटेज की अवधि करीब 27 सेकंड बताई जा रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बीयर का गिलास लेकर आता है और उसे टेबल पर रख देता हैं. इसके बाद वह वहां से चला जाता हैं. कुछ ही पल बाद टेबल पर रखा गिलास धीरे-धीरे अपने आप खिसकने लगता हैं. आसपास कोई इंसान नजर नहीं आता फिर भी गिलास टेबल के किनारे तक पहुंचता है और नीचे गिरकर टूट जाता हैं. इस दृश्य ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे पैरानॉर्मल एक्टिविटी बता रहे है तो कुछ इसे ऑप्टिकल इल्यूजन या टेबल की सतह के कारण हुई सामान्य घटना मां रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर वीडियो असली है, तो यह काफी डरावना हैं.  वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बिना वैज्ञानिक जांच के इसे भूत-प्रेत से जोड़ना सही नहीं होगा.

600 साल पुराने पब से जुड़ी है डरावनी कहानियां
बताया जाता है कि यह पब करीब 600 साल पुरानी इमारत में बना है और इसका इतिहास बेहद पुराना हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह से कई अनसुलझी घटनाएं जुड़ी रही हैं. पब के मौजूदा मालिक ने भी कहा कि उन्होंने इस जगह की जिम्मेदारी हाल ही में संभाली है, लेकिन यहां काम करने वाले स्टाफ और पुराने ग्राहकों से कई अजीब अनुभवों के बारे में सुना हैं. 

हत्या की पुरानी कहानी भी चर्चा में
स्थानीय कथाओं के मुताबिक, सदियों पहले इसी इमारत में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी. कहा जाता है कि उसकी मौत का रहस्य कभी पूरी तरह सुलझ नहीं पाया. इसी वजह से कई लोग मानते हैं कि उस व्यक्ति की आत्मा अब भी यहां भटकती हैं. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इस कहानी ने वायरल वीडियो को और रहस्यमयी बना दिया हैं. 
कुछ लोगों का कहना है कि पब के अंदर अचानक तापमान बदल जाता हैं. कुछ ने मोमबत्तियों के अपने आप टिमटिमाने और खाली कमरों में आवाजें सुनाई देने जैसे अनुभव साझा किए हैं. वहीं कई ग्राहकों ने दावा किया कि अकेले बैठने पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई उन्हें देख रहा हो.

आखिर सच क्या है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सच में किसी अनदेखी ताकत का संकेत है, या फिर इसके पीछे कोई साधारण वैज्ञानिक कारण छिपा है? फिलहाल इस रहस्य का जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: रांचीवासियों हो जाए सावधान.. अगले एक से तीन घंटे में होगी भारी बारिश!
 

संबंधित सामग्री

गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, सतर्कता बरतने का आग्रह

झारखंड

गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, सतर्कता बरतने का आग्रह

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

झारखंड

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

उत्कृष्ट सम्मान के साथ लौटी जसास टीम, अपर मुख्य सचिव ने टीम के सदस्यों को दी बधाई

झारखंड

उत्कृष्ट सम्मान के साथ लौटी जसास टीम, अपर मुख्य सचिव ने टीम के सदस्यों को दी बधाई

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शव

झारखंड

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शव

घाघरा में तीसरी बार चोरों का निशाना बनी विकलांग की पान गुमटी, गरीब विकलांग की रोजी-रोटी पर वार

झारखंड

घाघरा में तीसरी बार चोरों का निशाना बनी विकलांग की पान गुमटी, गरीब विकलांग की रोजी-रोटी पर वार