नादिया में PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- 'झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची TMC...'

नादिया में PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- 'झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची TMC...'

नादिया में pm modi ने जनसभा को किया संबोधित कहा- झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन मिर्ची tmc

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का चुनाव जारी है. इसी बीच देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले में जनसभा को संबोधित किया है. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है. जीत के बाद बंगाल में वजय का भव्य जश्न मनाया जाएगा. जीत के बाद बंगाल में हम मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बाटेंगे. वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है.

अपनी बातों को आगे रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह पहला चुनाव है जिसमें सबसे काम हिंसा होती हुई नजर आई है. पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी. कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं.

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी ने किए 10 गारंटी का ऐलान

  • बंगाल में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा.
  • प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला थाना होगा.
  • पुलिस बल में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी.
  • एक साल के भीतर महिलाओं के खातों में ₹36,000 हस्तांतरित किए जाएंगे.
  • बंगाल में भाजपा सरकार लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 की सहायता प्रदान करेगी.
  • गर्भवती माताओं को ₹21,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी.
  • बच्चों के बेहतर पोषण के लिए अतिरिक्त ₹36,000 प्रदान किए जाएंगे.
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा.
  • स्टार्टअप्स के लिए मुद्रा योजना के तहत ₹20 लाख तक का लोन दिया जाएगा.
  • लाखों महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा प्रशासन का बड़ा एक्शन: बाजार से हटा अतिक्रमण, भारी वाहनों की 'नो एंट्री' लागू

संबंधित सामग्री

गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती,  वीरता और देशप्रेम को किया गया याद

झारखंड

गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती, वीरता और देशप्रेम को किया गया याद

डीसी-डीडीसी ने उप कोषागार बेरमो तेनुघाट का किया निरीक्षण, अभिलेखों की गहन जांच, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड

डीसी-डीडीसी ने उप कोषागार बेरमो तेनुघाट का किया निरीक्षण, अभिलेखों की गहन जांच, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

झारखंड

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

जमुई में जुए की महफिल में पकड़े गए ‘गुरुजी’, दो सरकारी शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

बिहार

जमुई में जुए की महफिल में पकड़े गए ‘गुरुजी’, दो सरकारी शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

जमुई के खैरा में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते दो सरकारी शिक्षकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद इलाके में नाराजगी है और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं।

गढ़वा जिला झामुमो कमिटी ने PC में गढ़वा विधायक पर विकास करने की जगह गढ़वा शहर को बदहाल करने का लगाया आरोप

झारखंड

गढ़वा जिला झामुमो कमिटी ने PC में गढ़वा विधायक पर विकास करने की जगह गढ़वा शहर को बदहाल करने का लगाया आरोप