न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ये इशारा किया है कि वे रागोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. राघोपुर तेजस्वी यादव के लिए पार्परिक सीट मानी जाती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर वे राघोपुर से उतरते हैं तो त्जस्वी का हस्र राहुल गांधी के जैसा हो जाएगा. अमेठी वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
पीके ने अपने बयान में तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो राघोपुर से अपना पर्चा भरते हां तो तेजस्वी को दो सीटों से चुनाव लड़ना पड़ जाएगा. तेजस्वी का बिहार में वहीं हस्र होगा जो देश में लोकसभा के दौरान राहुल गांधी का हुआ था. बता दें कि राहुल गांधी को अमेठी से स्मृति इरानी के खिलाफ चुनाव हार गए थे.
लालू परिवार की पारंपरिक सीट रहा है राघोपुर
बिहार की राजनीति में राघोपुर का सीट राजनीति में बेहद अहम मानी जाती रही है. लालू यादव यहां से दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं. ुनकी पत्नी रावड़ी देवी तीन बार इसी सीट से विधायक रह चुकी है. दोनों बिहार के सीएम रहते हुए राघोपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं. फिर बेटे तेजस्वी ने भी 2015 व 2020 दोनों चुनाव यहां से जीते साथ ही उपमुख्यमंत्री तथा विपक्ष के नेता का पद संभाल चुके हैं.
किन्हें मिला टिकट?
जनसुराज के उम्मीदवारों की अगर बात करें तो पार्टी ने भोजपुरी गायक रितेश पांडेय, पुर्व आईपीएस आर के मिश्रा, पुर्व कुलपति के सी सिंहा जैसे कई नामी गिरामी चेहरे शामिल हैं. वहीं पुर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह व समाजवादी नेता कर्पुरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर का भी नाम पार्टी के सूची में शामिल है. इसके साथ तीसरे जंडर समुदाय से प्रीति किन्नर को भी टिकट दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः- Explainer: बिहार चुनाव में ये है जातियों का समीकरण, किस पार्टी का कितना वोटर आइए जानते हैं..