हादसे का कहर! कुरनूल में चलती बस बनी आग का गोला, 20 यात्री जिंदा जले

हादसे का कहर! कुरनूल में चलती बस बनी आग का गोला, 20 यात्री जिंदा जले

आंध्रप्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा

हादसे का कहर कुरनूल में चलती बस बनी आग का गोला 20 यात्री जिंदा जले

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
शुक्रवार की सुबह आंध्रप्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. चिन्णाटेकुर इलाके में शुक्रवार तड़के बस में आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे, 10 से 12 लोगों ने आग लगने के बाद बस से कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है.

कल्लूर मंडल के चिन्नाटेकुरु गांव के पास हुआ हादसा 
यह हादसा कल्लूर मंडल के चिन्नाटेकुरु गांव के पास उस समय हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस एक बाइक से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. बाइक बस के नीचे फंस गई और उसमें ब्लास्ट हो गया, जिसके तुरंत बाद पूरी बस में आग फैल गई. हादसे के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी थी.

कुल 40 यात्री बस में सवार थे 
बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. बाइक के ब्लास्ट के बाद कुछ ही पलों में बस आग की लपटों में घिर गई. हालांकि, करीब 12 यात्री आपातकालीन द्वार से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लेकिन जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, बस पूरी तरह जल चुकी थी. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई शव इतनी बुरी तरह झुलस गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया.

स्थानीय अस्पताल में घायल भर्ती 
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम का हाल, छठ पर कैसा रहेगा मिजाज

संबंधित सामग्री

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झारखंड

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

झारखंड

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा