तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भीषण भगदड़, 39 लोगों की मौत, राजनीति में मचा भूचाल!

By : Mansi Kumari
तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भीषण भगदड़, 39 लोगों की मौत, राजनीति में मचा भूचाल!

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अभिनेता से राजनेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय की तमिलनाडु के करूर में आयोजित रैली शनिवार को एक भयानक त्रासदी में बदल गई. विजय को देखने उमड़ी भारी भीड़ में भगदड़ मचने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 95 लोग घायल हुए है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

 


हादसे की वजह और विजय की सक्रियता
भगदड़ की घटना उस वक्त हुई जब विजय रैली को संबोधित कर रहे थे. अत्यधिक भीड़, गर्मी और घुटन से कई लोग बेहोश हो गए. स्थिति तब और बिगड़ गई जब रैली के दौरान 9 साल की एक बच्ची लापता हो गई, जिसकी तलाश में अफरा-तफरी मची. विजय ने तुरंत अपना भाषण रोका, कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं और एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने की अपील की. पुलिस और रैली आयोजकों ने तुरंत सक्रिय होकर स्थिति को संभालने की कोशिश की.


मुख्यमंत्री स्टालिन ने दिए जांच के आदेश और मुआवजे की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने अस्पतालों में भर्ती सभी घायलों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री लोक राहत कोष से 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हैं.


न्यायिक जांच आयोग का गठन
राज्य सरकार ने करूर भगदड़ की गहन जांच के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीसन के तहत एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया हैं. इस त्रासदी के बीच, विजय ने अपने भाषण में तमिलनाडु की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में राज्य की सत्ता बदल जाएगी. यह रैली विजय के 2026 विधानसभा चुनावों से पहले चल रहे राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा थी.  करूर के डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी ने बताया कि निजी अस्पतालों को भी घायलों के इलाज के लिए निर्देश दिए गए है और उन्हें किसी भी मरीज से पैसे नहीं मांगने को कहा गया हैं.


यह भी पढ़े: नवरात्रि का छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा से मिलेगा यश और सफलता.. जानें शुभ रंग, भोग और मंत्र
 

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.