PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ी अपडेट: 22 किस्तें जारी, अब किसानों को अगली रकम का इंतजार

PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ी अपडेट: 22 किस्तें जारी, अब किसानों को अगली रकम का इंतजार

pm kisan की 23वीं किस्त पर बड़ी अपडेट 22 किस्तें जारी अब किसानों को अगली रकम का इंतजार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राहत और सहारे की बड़ी योजना बन चुकी हैं. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती हैं. हैं. अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई हैं. 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिए जाते है यानी साल भर में कुल 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती हैं. इस पैसे का उपयोग किसान खाद, बीज, सिंचाई और अन्य खेती से जुड़े खर्चों में कर सकते हैं. अब तक 22 किस्तों के जरिए करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचाया जा चुका हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. सरकारी आंकड़ों के अनुसार योजना शुरू होने से अब तक किसानों को 4.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी जा चुकी हैं. 

अब किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती हैं. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से जरूरी दस्तावेज और प्रक्रियाएं पूरी कर लें. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगली किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने e-KYC पूरा किया है और Farmer ID को पोर्टल से लिंक कराया हैं. जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा कर लेना चाहिए, वरना अगली किस्त अटक सकती हैं. 

कुछ श्रेणियों के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं. सरकारी नौकरी करने वाले, जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में है, आयकरदाता किसान, तथा 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले लोग योजना का लाभ नहीं ले सकते. किसान आसानी से ऑनलाइन लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ विकल्प चुनना होगा. फिर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें. इसके बाद पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी. अगर किसान किस्त का स्टेटस जानना चाहते है तो वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें. ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन

संबंधित सामग्री

टाटा-रांची मुख्य मार्ग NH33 में कभी भी हो सकती है सड़क दुर्घटना, वनडे की स्थिति बढ़ा रही दुर्घटना की सम्भावना

झारखंड

टाटा-रांची मुख्य मार्ग NH33 में कभी भी हो सकती है सड़क दुर्घटना, वनडे की स्थिति बढ़ा रही दुर्घटना की सम्भावना

तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर में खलासी की मौत, चालक गंभीर

झारखंड

तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर में खलासी की मौत, चालक गंभीर

डुमरी में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

झारखंड

डुमरी में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

पलामू सिविल सर्जन ने पलामूवासियों को दी सलाह- भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

झारखंड

पलामू सिविल सर्जन ने पलामूवासियों को दी सलाह- भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

शहर का ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती, दोनों नए प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर निकालूंगी निदान - महापौर

झारखंड

शहर का ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती, दोनों नए प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर निकालूंगी निदान - महापौर