समस्तीपुर में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 20 लाख और कार से भी नहीं भरा मन,...

समस्तीपुर में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 20 लाख और कार से भी नहीं भरा मन, अब जमीन के लिए उतारा मौत के घाट

समस्तीपुर में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां 20 लाख और कार से भी नहीं भरा मन अब जमीन के लिए उतारा मौत के घाट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के समस्तीपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के ताजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लालच में उनके घर की बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

2017 में हुई थी शादी, दहेज में दिए थे 20 लाख और कार

जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी साल 2017 में माधोपुर दिघरुआ निवासी आलोक कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर शादी में करीब 20 लाख रुपये नकद और एक कार उपहार स्वरूप दी थी। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और लगातार अतिरिक्त रुपयों की मांग कर रहे थे।

जमीन रजिस्ट्री के लिए मांगे थे 4 लाख रुपये

मृतका के भाई मणिकांत ने बताया कि उनकी बहन के दो मासूम बच्चे हैं, लेकिन ससुराल वालों को उन पर भी तरस नहीं आया। हाल ही में पति, सास और ननद द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 4 लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। मायके पक्ष का आरोप है कि यह मांग पूरी नहीं होने पर ही उनकी बहन के साथ बर्बरता की गई।

घर छोड़कर भागे ससुराल वाले, शरीर पर मिले चोट के निशान

परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात उन्हें मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, उनकी बहन की सांसें थम चुकी थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि महिला के शरीर पर बेल्ट और लाठी-डंडों से पिटाई के गहरे निशान हैं और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। ताजपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का दावा है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी तट पर बम डिफ्यूज करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

झारखंड

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी तट पर बम डिफ्यूज करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

पलामू में नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, 25 को रांची में बेटियों का होगा महाजुटान

झारखंड

पलामू में नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, 25 को रांची में बेटियों का होगा महाजुटान

महिला बिल पर कांग्रेस सहित विपक्षियों ने दिया ओछी राजनीति का परिचय: आदित्य साहू

झारखंड

महिला बिल पर कांग्रेस सहित विपक्षियों ने दिया ओछी राजनीति का परिचय: आदित्य साहू

25 अप्रैल के आक्रोश मार्च की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी भाजपा

धनबाद राउंड टेबल 342 की 6 स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण और उद्घाटन – एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

झारखंड

धनबाद राउंड टेबल 342 की 6 स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण और उद्घाटन – एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले सम्राट, बिहार के विकास को मिलेगी अब नई रफ्तार !

राजनीति

CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले सम्राट, बिहार के विकास को मिलेगी अब नई रफ्तार !

CM बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पहली बार PM मोदी से मुलाकात की, जिसमें बिहार के विकास और योजनाओं पर चर्चा हुई।