न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत की बंगाल की खाड़ी में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज रंग ला रही है. बंगाल की खाड़ी में जिन चार जगहों में कच्चे तेल और गैस की खोज चल रही है उनमें से एक अंडमान द्वीप में तेल और गैस का विशाल भंडार मिला है. यह खुशकबरी खुल पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने साझा की है.
एक तरफ पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं. इस संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा का संकट बना हुआ है.ऊर्जा को संकटों से उबारने के लिए भारत ने देश के अंदर ही ऊर्जा स्रोतों को ढूंढने का काम तेज कर दिया है. इसके लिए उसने बंगाल की खाड़ी में 'समुद्र मंथन' का बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है. जो कि रंग भी लाने लगा है. अभी जो आरम्भिक सफलता मिला है, तेल और गैस की किल्लत को दूर कर आत्मनिर्भर बनने के संकेत देने लगी है. भारत ने अंडमान के गहरे समंदर में ऊर्जा का भंडार मिला है.
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जानकारी दी कि अंडमान द्वीप में गहरे पानी के भीतर नेचुरल गैस का भंडार मिला है. यह क्षेत्र अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर और 355 मीटर गहरे पानी में मौजूद है. श्री विजयपुरम-3 नाम के एक्सप्लोरेट्री वेल में प्राकृतिक गैस के भंडार को ढूंढने में सफलता मिली है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस सफलता पर ऑयल इंडिया को बधाई दी है.
यह भी पढ़ें: अब तक का सबसे बड़ा FIFA World Cup! 48 टीमों के बीच खेले जाएंगे 104 मैच, IPL 2026 में 10 टीमों खेले गये थे कुल 74 मैच