न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक फाइनल आज, रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच है और इसे क्रिकेट प्रेमियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ देखा जा रहा हैं.
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान - सूर्यकुमार यादव (भारत) और मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे. यह फाइनल इसलिए भी खास है क्योंकि न्यूजीलैंड ने अब तक कोई टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती हैं. वहीं, भारत तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर नया रिकॉर्ड बना सकता हैं. इसके अलावा कोई टीम अब तक बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब नहीं हुई है और न ही कोई टीम अपने घर पर ट्रॉफी उठाने में सफल रही हैं.
फाइनल लाइव टीवी और स्ट्रीमिंग
टीवी पर लाइव: मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर होगा. इसके अलावा DD Sports और DD Free Dish पर आप मैच फ्री में देख सकते हैं. इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
यह भी पढ़े: International Women’s Day 2026: घर से ऑफिस तक, हर महिला की मेहनत को सलाम.. जानें इस दिन का महत्व