न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे. इस दौरान दो अवैध मुहानों को भी बंद किया गया. इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध कर छापेमारी रोकने का प्रयास किया. इसके बावजूद सीआईएसएफ बल द्वारा संयम एवं दृढ़ता के साथ मौके पर डटे रहते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया. अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध MMDR Act के प्रावधानों के तहत आवश्यक अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार