14वीं JPSC परीक्षा घोटाला

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

By : Ark Sahuliyar
14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने रामबीर सिंह, सोनू कुमार और बृज कुमार राम की जमानत याचिका खारिज कर दी. सोनू कुमार जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के सहायक और संयुक्त सचिव के निजी सहायक के रूप में कार्यरत था. वहीं बृज कुमार राम जेपीएससी के एक सदस्य का निजी सहायक था. 

कोर्ट ने कहा कि केस डायरी, सह-अभयुक्तों के बयानों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया ओएमआर शीट में हेरफेर और परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी जैसे गंभीर आरोप साबित होता है. कोर्ट ने रेखांकित किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में संगठित धांधली से न केवल राज्य को वित्तीय नुकसान होता है, बल्कि हजारों ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य और सार्वजनिक विश्वास को गहरी ठेस पहुंचती है. सीआईडी ने रामबीर सिंह को 22 जुलाई, सोनू कुमार को 26 जुलाई और बृज कुमार को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था. तब से तीनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें- जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

संबंधित सामग्री

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.