न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया. पीड़िता की शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 326/26 दर्ज किया गया था. एसएसपी रांची राकेश रंजन के निर्देश पर गठित SIT विशेष अनुसंधान दल ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात चटकपुर पंचायत क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय संदीप मुंडा उर्फ रावन और 23 वर्षीय सुनील मुंडा के रूप में हुई है. दोनों चटकपुर के निवासी हैं. पुलिस ने संदीप के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें घटना से जुड़े साक्ष्य मिले. दुष्कर्म के साथ-साथ आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की थी.
यह भी पढ़ें- जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत