न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार तड़के दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका हुआ. एक ड्रोन हमले ने एयरपोर्ट के पास स्थित ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग भड़क उठी और आसमान धुएं से भर गया. इस घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया.
आग और विस्फोट की भयावह तस्वीर
दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, ड्रोन के टकराते ही ईंधन टैंक में जबरदस्त विस्फोट हुआ. आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि आसमान धुएं से भर गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस हादसे की भयावह झलक देखी जा सकती हैं. दुबई सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं.
ईरान की चेतावनी और बढ़ता संघर्ष
यह हमला ईरान की चेतावनी के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें उसने संयुक्त अरब अमीरात के तीन प्रमुख बंदरगाहों को खाली करने की धमकी दी थी. ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और यूएई के बंदरगाहों और अड्डों का इस्तेमाल उसके खार्ग द्वीप पर हमले के लिए किया जा रहा हैं. खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का प्रमुख टर्मिनल हैं.
दुबई एयरपोर्ट पहले भी रहा निशाने पर
दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के कारण पहले भी हमलों का सामना कर चुका हैं. 7 मार्च को एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले के बाद यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रेन टनल का सहारा लेना पड़ा था. वहीं, 1 मार्च को भी ईरान की ओर से हमला किया गया था, जिसमें एयरपोर्ट और मशहूर बुर्ज अल अरब होटल को नुकसान पहुंचा और चार लोग घायल हुए थे.
यह भी पढ़े: Oscars 2026: One Battle After Another बनी बेस्ट पिक्चर, माइकल बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर.. देखें पूरी लिस्ट