न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पारिजात के पौधे का विशेष महत्व हैं. इसके सुंदर और पवित्र फूल न केवल घर की शोभा बढ़ाते है, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माने जाते हैं. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पारिजात के फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे घर या कार्यस्थल में लगाने से धन, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं.
पौधा लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात का पौधा उत्तर दिशा और ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना शुभ होता हैं. इन दिशाओं में पौधा लगाने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और परिवार में सौभाग्य की वृद्धि होती हैं. विशेष रूप से उत्तर दिशा में पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर के सदस्यों के जीवन में सम्मान और तरक्की आती हैं.
कौन-सी दिशाओं से बचें?
विशेषज्ञों के अनुसार, पारिजात का पौधा दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इन दिशाओं में लगाने से अशुभ प्रभाव पड़ सकता हैं. इसके अलावा इसे बाथरूम, टॉयलेट या रसोई के पास रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि पौधा स्वच्छ और पवित्र वातावरण का प्रतीक हैं.
देखभाल और सफाई
पौधे के आसपास हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें. अगर इसके फूल या पत्तियां मुरझा जाएँ और गिर जाएं, तो उन्हें पैरों से रौंदना अपमानजनक माना जाता हैं. नियमित रूप से पौधे की देखभाल करना आवश्यक है, जिससे इसका सकारात्मक प्रभाव लगातार बना रहा.
शुभ दिन
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, पारिजात का पौधा सोमवार, गुरुवार या शुक्रवार को लगाना सबसे शुभ होता हैं. शुक्रवार को लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा और गुरुवार को लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं. अगर आप अपने घर में पारिजात का पौधा सही दिशा और शुभ दिन पर लगाते है, तो यह न केवल सौभाग्य और समृद्धि लाता है, बल्कि घर में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता हैं. इसलिए वास्तु और धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं.
यह भी पढ़े: वोदका, जिन और टकीला, दिखने में एक जैसे लेकिन स्वाद और बनाने का तरीका काफी अलग