सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, लड़की के मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, तीसरी बार फंसा

सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, लड़की के मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, तीसरी बार फंसा

सनकी आशिक की घिनौनी करतूत लड़की के मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो तीसरी बार फंसा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
एकतरफा इश्क में पड़े एक सनकी आशिक ने अपने गांव की एक युवती की दो बार शादी तुड़वा दी. तीसरी बार जब युवती की शादी तय हुई, तो उसने उसके होने वाले ससुराल में अश्लील मैसेज और वीडियो भेज दिए. हालांकि, इस बार युवती के मंगेतर ने यह बात उसके परिवार को बता दी. युवती के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ हरिद्वार के लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को पड़ोसी परिवार की युवती से एकतरफा प्यार था. युवक ने युवती से कई बार अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया और कभी उस पर ध्यान नहीं दिया. इसके बावजूद युवक उसे परेशान करता रहा.

युवती के पिता ने जब पहली बार उसकी शादी तय की, तो सनकी आशिक ने किसी तरह उसके होने वाले पति का फोन नंबर हासिल कर लिया. उसने उससे बात करके युवती के बारे में झूठी शिकायतें कीं, जिससे शादी टूट गई. दूसरी बार भी उसने इसी तरह युवती की शादी तुड़वा दी. दोनों ही बार युवती के परिवार को इस साजिश का पता नहीं चल सका. तीसरी बार जब युवती की शादी तय हुई, तो युवक ने फिर से यही हरकत दोहराई. उसने युवती के होने वाले पति से बात करने के साथ ही उसे कई अश्लील मैसेज और वीडियो भी भेजे. मगर इस बार मंगेतर ने यह सूचना तुरंत युवती के पिता को दे दी.

इसके बाद युवती के पिता कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनकी बेटी की बारात आनी है और उन्हें डर है कि युवक इसमें कोई गड़बड़ कर सकता है.
कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस शादी में किसी भी तरह का व्यवधान पैदा होने नहीं देगी.

यह भी पढ़े: पूर्णियां सदर की एकमात्र मुस्लिम महिला उम्मीदवार

संबंधित सामग्री

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने JAC के सचिव

झारखंड

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने JAC के सचिव

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जिलों में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) का तबादला कर दि

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

झारखंड

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

सुब्रत कुमार दास ने 17 जून 2026 को एनएमएल मुख्यालय, रांची में एनटीपीसी की कोल माइनिंग सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला.

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

झारखंड

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में हुई बमबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण कराया गया था.

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी सड़कों, बड़े पुलों और बाईपास के रखरखाव, मरम्मत एवं बेहतर संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर क