आज भारत बंद का ऐलान, संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की राष्टव्यापी हड़ताल....

आज भारत बंद का ऐलान, संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की राष्टव्यापी हड़ताल.. जानें क्या खुले रहेंगे बैंक?

आज भारत बंद का ऐलान संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की राष्टव्यापी हड़ताल जानें क्या खुले रहेंगे बैंक 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया हैं. संगठनों का दावा है कि इस बंद में लगभग 30 करोड़ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. यूनियनों का कहना है कि वर्ष 2025 में लागू किए गए चार नए श्रम कानून मजदूर हितों के खिलाफ ह, इसी के विरोध में यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई हैं.

इस भारत बंद को कई बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया हैं. इनमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) शामिल हैं. यूनियनों ने बेहतर कार्य परिस्थितियां, कर्मचारियों की सुरक्षा और सप्ताह में पांच दिन काम करने की मांग को दोहराया हैं. बैंक कर्मचारियों के समर्थन के बाद आशंका जताई जा रही है कि बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

बैंकों की ओर से ग्राहकों को अलर्ट
बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा है कि यदि कर्मचारी हड़ताल में भाग लेते है तो शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता हैं. वहीं देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने ग्राहकों को आगाह किया है कि 12 फरवरी को कुछ सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित हो सकती हैं. आईडीबीआई बैंक को भी कर्मचारी यूनियनों की ओर से हड़ताल की औपचारिक सूचना प्राप्त हुई हैं.

क्या आज बैंक खुले रहेंगे?
भारत बंद के आह्वान के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 फरवरी को लेकर कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की है यानी बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी हालांकि, कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर कामकाज में देरी या बाधा आ सकती हैं. एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहने की संभावना हैं. हालांकि, एटीएम में कैश रिफिलिंग में देरी हो सकती है, जिससे कुछ स्थानों पर नकदी की कमी की स्थिति बन सकती हैं.

यह भी पढ़े: आज भारत बंद का ऐलान, संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों का राष्टव्यापी हड़ताल
 

संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान