न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14 अप्रैल यानी आज देशभर में कई बड़े पर्व एक साथ पड़ने के कारण छुट्टियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं. स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में अवकाश होने के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या आज बैंक भी बंद रहेंगे या कामकाज जारी रहेगा?
इस बार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के साथ-साथ महाविषुव संक्रांति, बिहू, तमिल नववर्ष, बैसाखी और बुइसू जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाए जा रहे हैं. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों की स्थिति एक जैसी नहीं हैं.
किन राज्यों में आज बंद रहेगा बैंक?
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल (कोलकाता), जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों में आज बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. इन राज्यों में अधिकतर बैंक शाखाएं बंद तेहने की संभावना हैं. यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम करना है तो पहले अपने स्थानीय शाखा की स्थिति जरुर जांच लें. हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. आजकल डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़े: सपनों के भूत ने ले ली जान! अंधविश्वास बना खून की वजह.. जानें इंदौर की खौफनाक वारदात