न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: खड़ी देशों में चल रहे तनाव और युद्ध का असर भारत में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. हर दूसरे दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दर के वजह से आम जनता काफी परेसान चल रहे हैं. वहीं पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दर में वृद्धि देखने को मिली है. आज सुबह 6 बजे से CNG की दर में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है. सामने आई नई दर के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में CNG अब 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई है. इस अचानक हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू स्तर पर बढ़ रही लागत को माना जा रहा है.
जानकारी के लिए बता दें, आज CNG के दर में हुई वृद्धि से पहले भी दो बार इसके दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कुल मिलाकर पिछले 12 दिनों में 6 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज से पहले 23 मई को CNG की दर में 1 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई थी. जिसका असर आम आदमी की जेब पर साफ देखने को मिल रहा है.
CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर दिल्ली के कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ने वाली है. दिल्ली-NCR में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में CNG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बार-बार होने वाली बढ़ोतरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है.
यह भी पढ़ें: अबुआ आवास बना अधूरा सपना, दूसरों के घरों में कट रही वृद्धा की जिंदगी